मेरठ

स्कूटी-बाइक टकराने से बिगड़ा माहौल, व्यापारियों ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Highlights मेरठ के मवाना में वाहन टकराने पर तनाव मारपीट के बाद युवक पर लूट का आरोप पुलिस ने आरोपी की तलाश में दी दबिश
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2020, 7:51 PM IST
meerut

मेरठ। स्कूटी और बाइक की टक्कर से मवाना कस्बे में तनाव फैल गया। बाइक सवार युवक ने स्कूटी सवार को जमकर लात-घूंसों से पीटा। स्कूटी सवार ने आरोप लगाया कि उसके गले से सोने की चेन और पर्स भी लूट लिया गया। घटना थाना मवाना अंतर्गत खलील चौक की है। व्यापारी के बेटे से मारपीट होने की घटना जैसे ही व्यापारियों को पता चली। सभी व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों ने आरोपी बाइक सवार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया है।

मोहल्ला काबलीगेट के पंचवटी कालोनी निवासी आलोक रस्तोगी का बेटा शिवम नोएडा में नौकरी करता है। वह होली की छुट्टी पर घर आया है। सुबह करीब दस बजे वह घर से स्कूटी से दुकान जाने के लिए खलील चौक पर पहुंचा। रास्ते में बाइक से आ रहे सोनू कसाई ने उसको बाइक से टक्कर मार दी। आरोप है कि सोनू ने शिवम के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। स्कूटी चालक शिवम का आरोप है कि सोनू ने मारपीट करते हुए उसकी सोने की चेन लूट ली। मामला दो संप्रदायों का होने के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के नगराध्यक्ष शैवाल दुबलिश, विहिप जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, विनय दुबलिश आदि व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर राजेंद्र से मिलकर आरोपित को शातिर और उस पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे होने बताए। वहीं, व्यापारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वे दो दिन बाद थाने का घेराव करेंगे। इस बारे में जब एसपी देहात से बात की गई तो उनका कहना था कि वाहन टकराने को लेकर दो पक्षों में तनाव हुआ है। सांप्रदायिक तनाव वाला कहीं किसी तरह का मामला नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला