मेरठ

पत्नी समझ टीवी कलाकार ने पड़ोसन को पकड़ा, हवालात में काटनी पड़ी पूरी रात

एक टीवी कलाकार युवक ने अपनी पड़ोसन को पत्नी के धोखे में पकड़ लिया। इतना ही नहीं अंधेरे में उसने पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक हरकत भी कर दी।

2 min read
Nov 11, 2021
arrest

मेरठ. एक टीवी कलाकार ने रात के अंधेरे में पड़ोसन को अपनी पत्नी समझकर जकड़ लिया। पड़ोसन जब जोर से चिल्लाई तब मामले की पोल खुली और युवक को अपनी गल्तियों का अहसास हुआ। हालांकि वह पड़ोसन और उसके पति से मांफी मांगता रहा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पड़ोसन ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक को रात भर हवालात में रखा। सुबह होने पर शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, पीड़ित महिला के पति ने गुस्से में आरोपित की पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस पूरे की जांच भी की है।

भूलवश पत्नी समझकर पड़ोसन को पकड़ा

मामला थाना मेडिकल क्षेत्र के शेरगढ़ी का हैं जहां पर एक युवक अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह टीवी कलाकार भी है इसी के साथ वह गाड़ी भी चलाता है। शाम टीवी कलाकार ने अपनी पत्नी के धोखे में पड़ोसन को जकड़ लिया। उसका कहना है कि उसने महिला को भूलवश पत्नी समझकर पकड़ लिया था। वहीं, पड़ोसी महिला का कहना है कि आरोपित ने जानबूझकर छेड़छाड़ की है।

छेड़छाड़ का नहीं था कोई इरादा

इंस्पेक्टर संतशरण का कहना है कि जांच में सामने आया कि आरोपित ने पत्नी समझकर भूलवश महिला को पकड़ा था। उसका छेड़छाड़ का कोई इरादा नहीं था। इसलिए उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। टीवी कलाकार ने पड़ोसन और उसके पति से माफी भी मांगी, लेकिन उसकी एक न सुनी। यहां तक कि टीवी कलाकार की पत्नी ने भी उससे माफी मांगी। पड़ोसन और उसका पति अपनी शिकायत वापस लेने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद आरोपी टीवी कलाकार को पूरी रात हवालात के भीतर ही गुजारनी पड़ी।

Published on:
11 Nov 2021 11:33 am
Also Read
View All