30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air Pollution: एनसीआर में लोगों की घुट रही सांसें और आंखों से निकल रहा पानी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Air Pollution: मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गाजियाबाद व नोएडा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले पांच दिनों के दौरान यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण ने लोगों की सांस पर भी पहरा लगा दिया है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 10 Nov 2021, 4:53 PM IST

aqi.jpg

Air Pollution: दीपावली पर पटाखों के चलाए जाने का असर कहे या फिर पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली का कारण। इस समय मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और नई दिल्ली में हालात बहुत खराब हो चुके हैं। इन महानगरों की वायु गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर बनी हुई है। शहरों का एक्यूआई लेबल मानक से कहीं अधिक बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी जमकर आतिशबाजी की गई।

यह भी पढ़ें : जेल में बैरक के भीतर रखा जाएगा हर बंदी की सेहत का ध्यान, तैनात किए जाएंगे स्वास्थ्य मित्र

मेरठ, गाजियाबाद व नोएडा तीनों ही शहर औद्योगिक नगरी हैं और यहां पर प्रदूषण की स्थिति अन्य शहरों की अपेक्षा खराब रहती है। लेकिन जिस तरह से इस बार सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली के अवसर पर पटाखों को लेकर सख्ती बरती थी। उससे लग रहा था कि इस बार दीपावली पर लोग पटाखे नही चलाएंगे और प्रदूषण से कुछ राहत मिलेगी। इसके बावजूद दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। जिसका परिणाम यह रहा कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था और एक्यूआई लेबल गंभीर स्थिति में पहुंच गया था।

दीपावली को बीते 6 दिन हो चुके हैं लेकिन प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह 8:05 बजे पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन के मुताबिक गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 455 तथा नोएडा में वायु गुणवत्ता का सूचकांक 410 था। जबकि मेरठ का 378 ये तीनों ही गंभीर श्रेणी में आते हैं। लोगों को प्रदूषण के कारण परेशानियां भी हो रही है खास तौर पर दमे के मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

फिजिशयन डॉ. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि बढ़ता प्रदूषण लोगों की सेहत खराब कर रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य होने तक सुबह के वक्त घूमने जाने से लोगों को परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : '125 रुपये में एक जोड़ी जूता और दो जोड़ी मोजा किस दुकान में मिलेगा! बता दो साहब'

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग