मेरठ

कमाल का है ये नुस्खा: दो चुटकी में कोरोना वायरस हो जाएगा साफ !

आयुर्वेद औषधि कोरोना काल में बनी वरदान, दिन में दो चुटकी मंगरैल चबाने से मिलेगी वायरस से लड़ने की ताकत
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 9:31 PM IST
nuskha.jpg
मंगरैल यानी कलौंजी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ Meerut वैश्विक महामारी कोरोना Corona virus इस समय अपने चरम पर है। हर कोई इस बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद को भीतर से मजबूत करें ताकि इस वायरस VIRUS से मजबूती के साथ लड़ा जा सके। कोरोना से लड़ने के लिए सावधान होने के साथ-साथ जरूरी है कि बस अपने पारंपरिक एवं भारतीय विधियों से भी खुद को लड़ने fight लिए तैयार किया जाए।

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर ब्रज भूषण शर्मा के अनुसार इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं रपना बै अगर दिन में एक-दाे चुटकी मंगरैल यानी कलौंजी भी चबा लेते हैं तो वायरसों का सामना करने की शक्ति शरीर काे मिलती है। इसमें मौजूद थाइमो क्वीनोन, थाइमॉल एंटी वायरल सिद्ध हुए हैं। यही नहीं इनमें एच-1 एन-1, एन-2 व एच सीवी जैसे वायरसों को नष्ट करने की क्षमता है। इसके साथ ही अगर जावित्री, लौंग व कपूर का भांप भी लेते हैं तो अपने श्‍वसन संस्थान से लेकर फेफड़े तक को वायरस से बचा सकते हैं। डॉक्टर ब्रज भूषण शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से अपने आपको कोरोना से लड़ने में सक्षम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि भांप लेने से स्वसन संस्थान पूरी तरह शुद्ध हो जाता है। भाप सांस के रास्ते फेफड़े तक पहुंचता है। इसके कारण काफी राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के आयुष क्वाथ का मानकीकरण भी है कि क्वाथ आज सभी कंपनियां बनाकर बाजार में उतार चुकी हैं। उन्होंने बताते हैं कि काढ़ा, भाप आदि लेने के बाद भी सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना बहुत जरूरी है। खासकर मास्क एवं दो गज की शरीरिक दूरी। अगर जुकाम या हल्का बुखार हो तो सिर्फ अजवाइन का भी भांप ले सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला