31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्क फ्रॉम होम कल्चर से लैपटॉप बाजार में बूम

लैपटाप खरीदारों की संख्या में इजाफा, रोज की तुलना में लैपटाप की संख्या में डेढ़ गुना बिक्री माल की कमी से बढ़ सकती है कालाबाजारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2021, 9:12 PM IST

leptop

leptop

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ Saharanpur पूरे देश और विश्व में इस समय कोरोना महामारी की दहशत है। इस दहशत के बीच एक बार फिर से वर्क फ्राॅम होम work from home कल्चर वापस लौटा है। वर्क फ्रॉम होम कल्चर के लौटने से अब लैपटॉप की डिमांड भी काफी बढ गई है।

यह भी पढ़ें: वेस्ट में छाए बादल, कई इलाकों में बरसात, जानिए पूर्वानुमान

यानी लैपटाप Leptop के बाजार में तेजी आ गई है जिसके चलते मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित कम्पयूटर की दुकानों में लैपटाप खरीदने वालों की संख्या में हर रोज बढोत्तरी हो रही है। पीएल शर्मा रोड स्थित लैपटॉप बाजार मेे रौनक इन दिनों काफी बढ़ गई है। आम दिनों की तुलना में बाजार में लैपटाप के खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते पीछे से माल कम आ रहा है। इसलिए आने वाले दिनों माल में जबरदस्त कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: चुनाव प्रचार के विरोधाभास में भाजपा ने पांच पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए निकाला

व्यापारियों का कहना है कि रोज की तुलना में लैपटॉप की ब्रिकी में पिछले एक सप्ताह से करीब डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। आमतौर पर मेरठ पीएल शर्मा रोड स्थित बाजारों से इस समय रोज तकरीबन 100 से 150 लैपटॉप बिक रहे हैं। पहले इनकी संख्या करीब 50 से 75 के बीच ही होती थी। एसेसरीज और अन्य समान की बिक्री में भी अंतर आया है। कुछ लोग डेस्कटॉप भी पसंद कर रहे हैं हालांकि इनकी डिमांडकम ही है।माउस, कीबोर्ड व अन्य एसेसरीज आइटम की भी काफी डिमांड बढ़ी

यह भी पढ़ें: यूपी में सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर भारी जुर्माना, रकम जान कर चौंक जाएंगे

पीएल शर्मा रोड स्थित लैपटॉप और एसीसीरिज बेचने वाले सरबजीत सिंह ने बताया कि बाजार इस समय खूब बेहतर है। बशर्त पीछे से माल मिलता रहे। इन दिनों में लोगों की जरूरतें बढ़ी है जिसके चलते अब बाजार चढ़ रहा है। खरीदार से अधिक लोग यहां रिपयरिंग के काम से भी आते हैं। चार्जर, बैटरी, रखरखाव, स्क्रीन गार्ड, मेमाेरी कार्ड, लैपटॉप स्टैंड, की बोर्ड, माउस समेत कई आइटमों की मांग रहती है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिए अब नेपाल जाकर व्यापारी लगवा चीनी वैक्सीन, जानिए क्या है वजह

रोज की तुलना में कारोबार डेढ़ गुना हुआ है। लैपटॉप कारोबारी ने बताया कि बाजार में लैपटॉप की डिमांड काफी बढ गई है। लगातार कारोबार बढने से व्यापार ने भी रफ्तार पकड़ी है। जिस तरीके से लैपटॉप की मांग बढ़ी है उससे तो यहीं कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में माल की कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: चुनाव प्रचार के विरोधाभास में भाजपा ने पांच पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए निकाला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश