31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बदला मौसम, छाए बादल वेस्ट के कई इलाकों में बरसात

तापमान ने लगाया गोता तो गिरा तापमान, सूरज और बादलों के बीच आखमिचौली का खेल, न्यूनतम तापमान भी गिरा वेस्ट के कई इलाकों में बरसात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2021, 8:49 PM IST

Weather update

Weather update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ meerut news वेस्ट मे एक बार फिर माैसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ-साथ कई इलाकों में हल्की बरसात भी हुई है। आसमान में छाए बादलों और हल्की बूंदा-बादी से पारा गिर गया है। अगले 24 घंटे में वेस्ट के कई इलाकों में माैसम विभाग के जानकारों ने बरसात rain की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें- क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

weather update अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन दिनों वर्ष 2020 वाला मौसम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2020 में पूरे अप्रैल लॉकडाउन रहा था जिसके चलते मौसम और वायु गुणवत्ता बहुत सुधर गई थी। मेरठ में वर्ष 2020 में पूरे अप्रैल तापमान औसतन 30 से 35 के बीच ही बना रहा। इस बार यानी 2021 में 20 अप्रैल को तापमान 40 के पार जाने की बात मौसम विभाग कह रहा था लेकिन मंगलवार को तापमान 35 से नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें: आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, मौसम विभाग ने फिर जारी किया 24 घंटे का अलर्ट

मंगलवार को आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। बादलों के चलते सूरज के तेवर काफी नरम पड़े हुए हैं जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 40 के पार जाने को आतुर था वह अब 35 के नीचे आ चुका है। तापमान में ये कमी लोगों को गर्मी से राहत प्रदान कर रही है। मौसम विभाग की माने तो अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ बनने लगा है जिसका असर तापमान पर पड़ रहा है। इसी कारण से तापमान में कमी आई है। सेहत के लिहाज से इसको उतना अच्छा तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन फिर भी इस माैसम ने लाेगाें को गर्मी से राहत दी है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2021 : यूपी के कुछ हिस्सों में इस साल सामान्य रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश