1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2021 : यूपी के कुछ हिस्सों में सामान्य रहेगा मानसून

Monsoon 2021 : उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस साल जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहने वाले मानसून सीजन (Monsoon Session) में कुल 103 फीसद बारिश (Rain) होने की सम्भावना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 16 Apr 2021, 3:54 PM IST

Weather

Meteorological Department Alert Monsoon to be Normal This Year

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ.
Monsoon 2021: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस साल मानसून (Monsoon) के सामान्य रहने के आसार जताए जा रहे हैं। पहाड़ों क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग (Weather Department) निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिम मानसून के जरिए यूपी समेत कई राज्यों में 75 फीसद वर्षा होती है, जो कि इस साल सामान्य रहने की स्थिति में है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन (M Rajeevan) का कहना है कि इस साल लम्बे समय तक बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने जून से सितंबर तक चार महीने की वर्षा अवधि के लिए लॉन्ग रेंज पूर्वानुमान (Long Range Forecast) जारी किया है। मानसून एलपीए (LPA) का 98 फीसद हो सकता है। जो सामान्य बारिश है। यह वास्तव में यूपी समेत देश के लिए अच्छी खबर है और कृषि उत्पादन करने में किसानों को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी।

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, हाल ही में मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली कंपनी स्काईमेट ने भी आगामी मानसून को लेकर जानकारी दी थी। इस साल जून से सितम्बर माह तक झमाझम बारिश होगी। देश के 75 फीसद हिस्से में जून से लेकर सितंबर के बीच मानसून की अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया था।

इस साल उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर और महोबा, आदि जिलों में जून से सितम्बर माह के बीच मॉनसून सामान्य रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में कभी भारी बारिश (Heavy Rain) तो कभी कम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है और भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के आसार जाताए जा रहे है।

ये भी पढ़ें - Weather Update: मौसम विभाग ने कानपुर सहित कई जिलों के लिए जारी किया एलर्ट

जानें कहां होगी झमाझम बारिश

स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस साल जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहने वाले मानसून सीजन (Monsoon Session) में कुल 103 फीसद बारिश होने की सम्भावना है लेकिन उत्तरी क्षेत्र के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पूरे सीजन में कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश समेत आंतरिक कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में थोड़ी कम बारिश होने के आसार है। दूसरी तरफ पूर्वी राज्यों-बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बरसात होने आशंका जताई गई।