15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम विभाग ने कानपुर सहित कई जिलों के लिए जारी किया एलर्ट

मौसम विभाग ने कानपुर सहित लखनऊ व अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. मौसम (Weather) का मिजाज कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है। दिन में गर्मी व उमस से लोगों को बेचैनी होने लगी है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने एलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। इससे दिन में गर्मी के साथ उमस रहेगी और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक रहेगी। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला सा रहेगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम विभाग ने कानपुर, लखनऊ, इटावा, औरैया, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह परिवर्तन जम्मू कश्मीर के ऊपर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 15 और 16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से एवं तटीय इलाकों, केरल और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं धूल भरी आंधी के चलने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग