
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी धूल भरी आंधी और बूंदाबादी से पारा गिरता है तो अगले ही दिन पारे के तेवर चढ़ जाते हैं। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाने लगे, बावजूद गर्मी झुलसाती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। शनिवार को सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
सुलतानपुर जिले में शुक्रवार शाम से ही मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते आसमान में बदली छा गई और रात करीब 3 बजे आंधी के साथ कहीं कहीं बौछारें पड़ीं। दिन में जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया था, लेकिन रात में आई आंधी और बौछारें पड़ने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, जो गिरकर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। सुलतानपुर में भी शनिवार रात तक धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह उठापटक हो रही है।
By- राम सुमिरन मिश्र
Published on:
17 Apr 2021, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.