मेरठ

इस नहर में दो दिन में मिले तीन शव, इनमें से किसी की पहचान नहीं हुर्इ

मेरठ की जानी गंगनहर में नहर किनारे पड़ा अज्ञात महिला का शव, पुलिस के लिए सिरदर्द बने तीनों शव

2 min read
Apr 19, 2018

मेरठ। जानी क्षेत्र में अज्ञात शवों का मिलना जारी है। बाहर से लाकर हत्या कर नहर में डालने से पुलिस को माथापच्ची करनी पडती है कि आखिर शव किस थाना क्षेत्र का है। थाना जानी क्षेत्र में पड़ने वाली नहर में देखा जाए, तो एक शव प्रतिदिन मिलता है। अज्ञात शव को पकड़ने और उसकी शिनाख्त के झंझटों से बचने के लिए थाना पुलिस भी अपने क्षेत्र से शव को आगे दूसरे थाना क्षेत्र में डलवा देती है। थाना पुलिस सीमा विवाद में फंसकर रह जाती हैै। जिस कारण अज्ञाव शवों को उनकी पहचान नहीं मिल पाती।

ये भी पढ़ें

गंग नहर की पटरी कटी, हजारों बीघा फसल बरबाद

दो दिन में तीन शव मिले

स्थानीय क्षेत्र से गुजर रही गंगनहर से दो दिनों में एक महिला सहित दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैली है। थाना पुलिस को अज्ञात शवों की पहचान व जांच सिर दर्द बन रही हैं। थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि स्थानीय गंगनहर पुल के पास गंगनहर किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ हैं, जिसके शरीर पर काली सलवार व लाल रंग का सूट हैं। सूचना देने वाले राहगीर व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि महिला की जीभ बाहर निकली हुई है, जिससे प्रतीत होता हैं कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई होगी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंगनहर में मिले शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की हत्या करके शव यहां डाला

महिला का शव पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई कि शव किस महिला का है और उसका पता ठिकाना क्या है। थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शव की पहचान के लिए बुलाया, लेकिन कोई शव को पहचान नहीं सका। शव का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण भी शव को पहचानने में परेशानी आ रही है।

ये भी पढ़ें

मिस्ड कॉल से शुरू हुर्इ थी गुरु जी से प्रेम कहानी, गंग नहर पर ऐसे हुआ अंत
Published on:
19 Apr 2018 09:40 pm
Also Read
View All