मेरठ

Holi 2020: CAA के विरोध के इनपुट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, हिंसा की योजना बनाने वाले 250 गिरफ्तार

Highlights सीएए के विरोध में होली पर बवाल करने का इनपुट होली पर हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ शुरू होली पर मेरठ को 9 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 10:33 AM IST
hinsa.jpg

मेरठ। CAA के विरोध में होली पर हिंसा के इनपुट के बाद जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने होली (Holi) पर हुडदंग करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शनिवार की देर तक चले अभियान में अभी तक अलग-अलग स्थानों से 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में कुछ अराजक तत्व होली पर गडबड़ी फैला सकते हैं। इसके मद्देनजर एसएसपी अजय साहनी ने शनिवार देर रात जनपद के सभी थानेदारों को संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद सभी थानेदारों ने अपने-अपने इलाकों में धरपकड़ का अभियान चलाया। अभी तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से 250 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में होली पर हिंसा करने की प्लानिंग की बात कही है। एसएसपी का कहना है कि होली पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली पर हुड़दंग करने वालों का पांच साल काा रिकार्ड खंगालने के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

एसएसपी के अनुसार होली पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को तीन सुपर जोन, 9 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा प्लान 12 मार्च की रात तक लागू रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर छह एएसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी और 1400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा इनमें सात स्थान अतिसंवेदनशील और 48 स्थान संवेदनशील माने जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला