मेरठ

साइक्लोन मैंडूस ने बढ़ाया UP का तापमान, आज ऐसा है शहरों के मौसम का मिजाज

साइक्लोन मैंडूस ने पूरे देश के मौसम पर असर डाला है। साइक्लोन मैंडूस के कारण यूपी में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। तापमान में तेजी रविवार से है। आज सोमवार को कुछ जगहों पर हल्के बादल रहेंगे।

less than 1 minute read
Dec 12, 2022
साइक्लोन मैंडूस ने बढ़ाया UP का तापमान, आज ऐसा रहेगा शहरों के मौसम का मिजाज
आज सोमवार को यूपी के जिलों में ठंड का असर कम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश नगरों में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। लेकिन लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया गया है। कानपुर और आसपास के इलाकों में मौसम साफ है।

कानपुर और लखनऊ में आज ऐसा रहेगा मौसम
कानपुर में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। हवा की गुणवत्ता 140 रही। कैसी रहेगी। आज सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 दर्ज किया गया। नोएडा में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।


आज भी तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार
यूपी के मौसम पर साइक्लोन मैंडूस का असर पड़ रहा है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

इस समय हवा की रफ्तार भी कम है। डा एन सुभाष ने बताया कि साइक्लोन मैंडूस हालांकि अब कमजोर पड़ा है। लेकिन उसका प्रभाव यूपी के मौसम पर पड़ा है। जिससे सर्दी में कमी आई है।

Published on:
12 Dec 2022 07:06 am
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव