
आज रविवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट आएगी
यूपी के जिलों में ठंड में हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी बहुत अधिक ठंड हो रही है तो कभी दिन में तापमान बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में बदलते मौसम के बीच आज रविवार 11 दिसंबर को तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है।
कोहरा पूरे यूपी को अपनी चपेट में लेगा
मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष की माने तो आने वाले दिनों के भीतर कोहरा पूरे यूपी को अपनी चपेट में ले लेगा। इसके चलते तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। प्रदेश में पश्चिमी यूपी के जिलों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते ठंड बढ़ रही है।
ठंड और गलन का प्रकोप बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और गलन का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह से कोहरे की शुरूआत हो जाएगी। इस समय उत्तरी हिमालय की ओर से बर्फीली हवाओं का दौर चल रहा है। ये हवा वातावरण में नमी पैदा कर रहा है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक गिरा
उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक गिर चुका है। मेरठ और आसपास के जिलों में इस समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर बना हुआ है। शनिवार को यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 09—10 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। हवा की गति कम होने से यूपी के NCR जिलों में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। गाजियाबाद और मेरठ में लगातार वायु गुणवत्ता खराब हो रही है।
Published on:
11 Dec 2022 07:12 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
