पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ा दी है। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर यूपी के मैदानी जिलों पर पड़ रहा है। इस समय 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। आज दिन में यूपी के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम में बदलाव का रूख जारी है। पिछले सप्ताह हुई पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर वातावरण में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद धूप में काफी नरमी देखी जा रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।
तापमान 15 डिग्री से नीचे
धूप की नरमी के कारण अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। नवंबर के तीसरी सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच जा पहुंचा है। इस समय पूरे पश्चिमांचल में तापमान 13-15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम में बदलाव के बाद अब वातावरण में नरमी आ गई है।
दो दिन से चल रही ठंडी हवाएं
न्यूनतम तापमान इससे पहले 20 और उससे ऊपर चल रहा था। मौसम वैज्ञानिक डा0एन सुभाष ने बताया कि आने वाले सप्ताह से कुछ ठंड का असर और तेज नजर आने लगेगा। गत सप्ताह उत्तराखंड में तेज बारिश होने के बाद बीते दो दिनों से ठंडी हवाओं का जोर वेस्ट के जिलों में शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और परिवर्तित होगा और सुबह की ठंड लोगों को सिहरन का अहसास कराएगी।