मेरठ

वर्दी वालों ने अपने ही साथियों के काट दिए इतने चालान, पहले रौब गालिब फिर इस तरह आए कब्जे में

कुछ ने की अभद्रता, तो कुछ ने वर्दी का रौब दिखाया
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 12:54 PM IST
meerut

मेरठ। आमतौर पर ट्रैफिक के नियमों का पालन करते न तो पुलिसकर्मियों को देखा जाता है और न उनके परिजनों को। अपने वाहन पर पुलिस का निशान बनाकर ये लोग शान से सड़क पर ट्रैफिक के नियमों का रौंदते हुए रफ्तार भरते दिखाई दे जाते हैं। अगर कहीं पर चेकिंग भी हो रही हो तो वहां से बड़ी शान से बेरोकटोक अपने वाहन को निकाल लेते हैं। चेकिंग करने वाला दस्ता भी महकमें का अपनापन निभाते हुए ऐसे वाहन चालकों को कुछ नहीं कहता, लेकिन मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने यह अपनापन ताक पर रख दिया। बुधवार को जब ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो इस दौरान खुद अपने ही महकमे के 42 लोगों के चालान काट डाले।

एक दिन में काटे 280 चालान

ट्रैफिक पुलिस के चले बड़े अभियान के दौरान कुल 280 चालान काटे गए। शासन के निर्देश पर एक पखवाड़े के इस अभियान को चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अमला पूरे-दलबल के साथ सड़क पर उतरा। जिन पुलिसकर्मियें के चालान काटे उनमें सर्वाधिक उनके थे जो बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे थे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए उनमें एसएसपी कार्यालय में तैनात एक दरोगा, सिविल लाइन थाने का सिपाही सहित अन्य 42 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: मायावती के इस खास सिपाही पर लगा दी गर्इ रासुका

चालान कटता देख सिपाही उतर आया अभद्रता पर

जिस समय टीएसआई डीडी दीक्षित चालान काट रहे थे उस दौरान सिविल लाइन थाने के एक सिपाही को बिना हेलमेट के रोक लिया। जिस पर सिपाही ने रौब गालिब करते हुए कहा कि स्टाफ है सिविल लाइन थाने का। इस पर टीएसआई ने कहा कि आपके पास हेलमेट नहीं है। स्टाफ को हेलमेट पहनना मना तो नहीं है। सिपाही चालान न काटने के लिए गिड़गिड़ाता रहा और टीएसआई ने चालान काटकर सिपाही के हाथ पर रख दिया।

एसपी ट्रैफिक ने कहा

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने कहा कि ट्रैफिक नियम सब के लिए बराबर है। शासन के निर्देश पर 15 दिन का अभियान है। जो भी नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चालान कटेगा। इसमें चाहे कोई भी हो।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला