मेरठ

VIDEO: पेड़ का विवाद पहुंचा अदालत, कचहरी से लौटते समय महिलाओं से मारपीट, गाड़ी में खींचने का प्रयास

Highlights मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र का मामला कचहरी से वापस घर लौट रही थी महिलाएं पुलिस ने भी महिलाओं की सुनवाई नहीं की
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 2:33 PM IST
meerut

मेरठ। पड़ोसियों के बीच पेड़ (Tree) को लेकर हुआ विवाद कोर्ट (Court) पहुंच गया। इस मामले में तारीख लगी तो एक पक्ष की महिलाएं कचहरी में पहुंची। तारीख के बाद जब महिलाएं अपने घर जा रही थी तो महिलाओं को बीच सड़क पर रोककर पीटा गया। इतना ही नहीं उनको गाड़ी के भीतर खींचने का प्रयास किया और मारपीट में कपड़े तक फाड दिए। थाने पहुंची पीडि़त महिलाओं की वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बेचारी काफी देर तक इधर-उधर भटकती रही। पुलिस (Police) ने मामले की तहरीर लेकर रख ली है।

मामला थाना लालकुर्ती के नाला रोड का है, जो कचहरी से बेगमपुल की ओर जाता है। बीती सोमवार को करीब शाम 5 बजे कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी दो महिलाएं कचहरी परिसर से निकलने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी बीच चार-पांच अज्ञात युवकों ने महिलाओं को बीच सड़क पर रोक लिया। युवकों ने दोनों महिलाओं को बीच सड़क पर रोककर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने महिलाओं को गाड़ी में खीचने का प्रयास किया और मारपीट का विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। जब महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस दोनों महिलाओं को लालकुर्ती थाने ले आई। महिलाओं ने बताया कि आज एक केस की तारीख थी। जिसमें वे आई हुई थी।

महिलाओं ने बताया कि वे तारीख से आ रही थी। उनके पड़ोसी रिटायर्ड फौजी महेश चंद्र शर्मा ने पेड़ की एक लकड़ी के विवाद में केस किया हुआ है। जिसके कारण वे कचहरी तारीख में आए हुई थी। फौजी ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने फिर से तारीख में जाने की कोशिश की तो जान से मार दिया जाएगा। वहीं एसओ लालकुर्ती ने बताया कि महिलाओं की तहरीर ले ली ग्ई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला