मेरठ

हर्ष फायरिंग के आरोपी सपा के पूर्व मंत्री के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर

Highlights मेरठ में 30 जनवरी को बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग का मामला डीएम ने सपा नेता से शस्त्र थाने में जमा करने के दिए हैं निर्देश अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 11:11 AM IST
meerut

मेरठ। बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को पुलिस बेटे समेत अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस हालांकि दबिशें डाल रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पा रही है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, डीएम अनिल ढींगरा ने पूर्व मंत्री के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और शस्त्र थाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

अखिलेश सरकार में एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे हिमांशु पर शादी में हर्ष फायरिंग का आरोप है। हिमांशु की शादी 30 जनवरी को लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक मंडप में थी। यहां मुकेश सिद्धार्थ और उनके दूल्हे बेटे हिमांशु ने हर्ष फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अभी तक दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि पुलिस का दावा है कि दोनों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का फोन लगातार चल रहा है। इसके बावजूद पुलिस उनकी लोकेशन नहीं ले पा रही है।

मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे हिमांशु ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है। इसमें 14 मार्च को सुनवाई होनी बताई गई है। बताते हैं कि पुलिस पिता-पुत्र के सरेंडर होने का इंतजार कर रही है। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि उनको साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसी बीच, डीएम ने मुकेश सिद्धार्थ के दो शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया। इनमें से एक उनकी पत्नी के नाम से बताया गया है। डीएम ने दोनो शस्त्र थाने में जमा करने के लिए कहा गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला