मेरठ

परिवार के लोग शादी केे लिए तैयार, युवती लिव-इन रिलेशनशिप पर अड़ी, किया जमकर हंगामा

Highlights मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में रहते हैं युवती और युवक परिवार केे लोग प्रेम विवाह का दबाव डाल रहे युवती ने विरोध के बाद थाने में हंगामा किया  

2 min read
Sep 27, 2019
meerut

मेरठ। नौचंदी क्षेत्र केे एक मोहल्ले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिवार केे लोग बेटी का प्रेम विवाह करने को तैयार हैं, लेकिन युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। परिवार के लोगों ने जब बेटी पर दबाव बनाया तो युवती ने पहले विरोध किया, फिर थाने में जाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच करने की बात कही है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती खुद पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाती है। युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती ने अपने प्यार के बारे में अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग दोनों का प्रेम विवाह कराने को तैयार हो गए, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि वह अभी चार साल शादी नहीं करना चाहती। उसने परिजनों से कह दिया कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर अपना कॅरियर बनाएगी और इसके बाद ही शादी करेगी।

युवती के परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी की इस हरकत से आसपास के लोग छींटाकशी करते हैं। परिवार के लोगों ने जब उसे घर से निकालने की धमकी दी तो युवती ने थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। यहां एसआई अलका चौधरी ने दोनों पक्षों को काफी समझाया, लेकिन परिवार के लोगों ने युवती के सामने शर्त रखी कि अगर उनकी बेटी शादी नहीं करती तो प्रेमी से संबंध तोडऩा पड़ेगा। युवती की जिद है कि लिव-इन रिलेशनशिप में घर के अंदर ही रहेगी और इसके बाद ही शादी के बारे में सोचेंगे। नौचंदी इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
27 Sept 2019 12:35 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश