मेरठ

फिल्म अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने वाला मौलाना कलीम करवाता था धर्मांतरण, विदेशी फंडिग से जुड़े तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही कराया था। सना खान ने अपने फिल्मी खान छोड़कर एक मौलाना से निकाह करने के बाद इस्लामिक कल्चर से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 3:11 PM IST
maulana_sana_khan.jpg

मेरठ. फिल्म अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने के बाद सुर्खियों में आए मौलाना कलीम सिद्दीकी के तार विदेश से जुड़े पाए गए हैं। धर्मातरण कराने के बाद मौलाना के खाते में 4 करोड रुपये की राशि विभिन्न सोर्स से डाली गई है। इसका खुलासा यूपी एटीएस ने किया है। बता दें कि एटीएस ने खतौली के फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से गिरफ्तार किया था। मौलाना पर अनगिनत धर्मांतरण के आरोप हैं।

लंबे समय थी मौलान पर नजर

एटीएस की टीम लंबे समय से मौलाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मंगलवार देर रात एटीएस की टीम ने मेरठ से एक कार्यक्रम से लौटते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। एटीएस ने मौलाना व उसके तीन साथियों से रात भर पूछताछ की जिसके बाद आज दोपहर को एटीएस ने इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं।

विदेशों से जुड़ रहे हैं तार

एजेंसी की जांच में सामने आया है कि मौलाना का लिंक मुफ्ती काजी और उमर गौतम से मिला है। वहीं विदेशों से भी उसके तार जुड़ रहे हैं। बता दें कि धर्मांतरण के मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों से ही कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं।

करोड़ों रुपए की हुई फंडिंग

एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि मौलाना के बैंक खातों में विदेशों से करोड़ों रुपये की फंडिंग हुई है। एटीएस ने धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करेंगी।

मदरसों को भी करता है फंडिंग

खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष है और जमीयत-ए-वलीउल्लाह ट्रस्ट का भी अध्यक्ष है। जांच में खुलासा हुआ कि वह कई मदरसों को फंडिंग भी करता है जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है।

जानिए आखिर कौन है मौलाना कलीम सिद्दीकी

यूपीएटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है। जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही कराया था। सना खान ने अपने फिल्मी खान छोड़कर एक मौलाना से निकाह करने के बाद इस्लामिक कल्चर से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था, जो काफी चर्चा का विषय बना था।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला