मेरठ

UP Board Exam 2019 बारहवीं की Date Sheet और Time Table यहां देखें

UP Board Exam 2019 के लिए Date Sheet और Time Table जारी कर दिए गए हैं। इस बार होली से पहले खत्म हो जाएंगी परीक्षाएं। छात्रों के पास बचे हैं अब पांच महीने।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 4:43 PM IST
Exam
board exam 2018-19 of 10th 12th class

मेरठ। UP Board Exam 2019 के लिए उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद शर्मा ने सोमवार को परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 7 फरवरी से 2 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं की समय सारीणि बनाते समय कुंभ के साथ ही सार्वजनिक अवकाश का विशेष महत्व रखा गया है। सबसे खास बात ये है कि इस बार होली के देर से पड़ने और परीक्षा पहले होने से छात्रों की परीक्षा के बीच में होली नहीं पड़ेगी और परीक्षा समाप्त होने के साथ ही इत्मीनान से होली के रंग खेल सकेंगे। इसके साथ ही इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी पहले ही करा ली जाएंगी।

इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 10वीं औ 12वीं के लगभग 57.87 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 10वी के 3,203,041 और 12वीं के 2,584,957 अभियार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना हैं। 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को समाप्त होंगी। 12वीं की कुछ परीक्षाएं सुबह की पाली में यानी 7:30 बजे के स्थान पर 8 बजे से 11:15 तक होगा तो ज्यादातर परीक्षाएं शाम की पाली में 2 बजे से 5 बजकर 15 मिनट तक चलेंगी। इसके साथ ही इस बार नवीन इंटरमीडिएट पाठ्क्रम के तहत 39 विषय में परीक्षाएं एक एक प्रश्न पत्र में संपादित कराई जाएंगी।

वैसे तो अब हर साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो जाती हैं लेकिन पहली बार 7 फरवरी से ही शुरू कर दी गई है। बच्चों के पास अब पांच महीने का समय बचा है। जिसमें उन्हें अपनी तैयारी करनी है। पांच महीने का समय में छात्र घबराए नहीं और फोकस होकर तैयारी करें।

Updated on:
19 Sep 2018, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला