31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam 2019 Date Sheet हुई जारी , छात्र इस तरह बिना तनाव के करेंगे तैयारी तो मिलेगी सफलता

UP Board Exam 2019 Date Sheet जारी होने के बाद विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 5 महीने छात्रों के लिए काफी अहम और तनावपूर्ण होंगे। ऐसे में छात्रों को बेहतर समय प्रबंधन समस्या से उबार सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Sep 2018, 4:27 PM IST

UP Board

यूपी बोर्ड

मेरठ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में UP Board Exam 2019 (यूपी बोर्ड परीक्षा 2019) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी और यह दो मार्च तक चलेगी। यानी पूरा परीक्षा कार्यक्रम 24 दिन में समाप्त हो जाएगा। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बताया कि यूपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा कि बोर्ड परीक्षाएं इतनी जल्दी संपन्न हो होंगी। इसके साथ ही रिजल्ट भी 30 अप्रैल से पहले आने की उम्मीद है। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी के लिए अब महज पांच महीने ही बचे हैं।

यह भी पढ़ें-UP Board Exam 2019: 7 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, जानिए क्‍या है टाइम टेबल

विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 5 महीने छात्रों के लिए काफी अहम और तनावपूर्ण होंगे। ऐसे में छात्रों को बेहतर समय प्रबंधन समस्या से उबार सकता है। उन्हें तय करना होगा कि किस विषय में वे मजबूत हैं और कौन-कौन से हिस्से हैं। जहां वे कमजोर हैं। सबसे पहले उन्हें कमजोरी वाले विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। समय का निर्धारण इस तरह करें कि ज्यादा से ज्यादा रिवीजन के लिए उनके पास वक्त हो। विशेषज्ञ विक्रम माथुर के मुताबिक सीबीएसई के छात्रों के मुकाबले UP Board के छात्रों को इस बार कोर्स पूरा करने के लिए कम समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा को लेकर समाने आया बड़ा मामला ,दसवीं और बारहवीं में लाखों परीक्षार्थी हुए कम

CBSE Board की परीक्षाएं अमूमन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होती हैं। ऐसे में UP Board के छात्रों को तैयारी के लिए करीब एक महीना कम मिला है। विक्रम कहते हैं कि अहम ये है कि समय कम होने से छात्रों को तनावग्रस्त होने की जरूरत नहीं है। अगर वे समझदारी से काम लेंगे तो पांच महीने का समय उनके लिए काफी है।

यह भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार होंगे ये अहम बदलाव

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक अगर बीच में पड़ने वाली छुट्टियों को छोड़ दिया जाए तो हाईस्कूल की परीक्षा सिर्फ 14 दिन और इंटर की परीक्षा सिर्फ 16 में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7.30 के बजाय इस बार 8 बजे शुरू होगी। इस बार इंटर में 39 विषयों में 1-1 प्रश्नपत्र में परीक्षा होगी। वहीं हाईस्कूल के 36 विषयों में 1-1 प्रश्नपत्र में परीक्षा होगी।