मेरठ

Up Board 2019 Exam: बोर्ड की परीक्षाआें में नकल रोकने के लिए इस बार होगी ये नर्इ व्यवस्था, बच नहीं पाएंगे नकलची

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों से मांगी रिपोर्ट

2 min read
Oct 07, 2018
UP Board Pre Exam start in december 2018
Up Board 2019 Exam: बोर्ड की परीक्षाआें में नकल रोकने के लिए इस बार होगी ये नर्इ व्यवस्था, बच नहीं पाएंगे नकलची

मेरठ। Up Board Exam 2019 को पूर्णरूप से पारदर्शी बनाने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए अभी से ही विभागीय अधिकारी प्रदेश के सभी मंडलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लेने के लिए निकल गए हैं। इसी कड़ी में मेरठ पहुंचे विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मेरठ मंडल में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने डीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में जानकारी दी कि इस बार परीक्षा कक्ष में ऐसे कैमने लगाए जाएंगे जिनमें साउंड भी हो। यानी इस बार सभी परीक्षा कक्षों में साउंड रिकार्डर वाले कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने डीएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के साथ बैठक में सभी से बोर्ड परीक्षा के लिए दिए गए दिशा-निर्देश के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्योंं ने विशेष सचिव को बताया कि पिछले साल कमरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को बदलकर इस साल साउंड रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

बदलना होगा पूरा सिस्टम

उन्होंने आदेश दिए कि इस आदेश का जल्द से जल्द पालन किया जाए। इसके लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को बदलना होगा। किसी भी कक्ष में रिकार्डर वाला सीसीटीवी कैमरा नहीं चलेगा। सभी कक्षों में साउंड रिकार्डर वाला कैमरा ही लगाना होगा। जिससे परीक्षा कक्ष में कौन क्या बात कर रहा है। इसकी भी जानकारी मिल सके।

जरूरत पड़ी साउंड रिकार्डर वाले कैमरे की

बताते चले कि पिछली बार बोर्ड परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी बोलकर नकल कराई गई थी। जिसकी आवाज सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई थी। इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी की गई थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग ने ये कठोर निर्णय लिया। जिसके तहत बोर्ड परीक्षा के सभी कक्षों में साउंड रिकार्डर वाले सीसी टीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं।

दिसंबर को भेजनी होगी रिपोर्ट

सीसीटीवी कैमरे लगाने की रिपोर्ट और उसकी रिकार्डिग शिक्षा विभाग का दिसंबर तक हर हाल में भेजना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर बनाए गए स्कूल के सेंटर को खत्म किया जा सकता है।

Published on:
07 Oct 2018 01:22 pm