मेरठ

Exclusive- UP Board के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस पेपर में किसी ने भी नहीं की नकल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बने कई रिकॉर्ड
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 11:17 AM IST
up baord result

केपी त्रिपाठी, मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट 29 अप्रैल को आ रहा है। इस बार हुई बोर्ड परीक्षा में कई मायनों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसमें से एक यह भी है कि अमेरिका के सेटन हाल विश्वविद्यालय में जितने छात्र पढ़ाई करते हैं, उसके 100 गुना से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा को छोड़ दिया है। इसके अलावा इस बार लगभग सभी पेपरों में नकलची पकड़े गए हैं केवल एक को छोड़कर। जी हां, इंटर के एक पेपर में पूरे प्रदेश में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। ऐसा यूपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है। वहीं, 29 अप्रैल को आ रहे रिजल्ट को आप इस लिंक http://results.patrika.com/ पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।

औद्योगिक संगठन द्वितीय प्रश्नपत्र में नहीं पकड़ा गया कोई नकलची

क्षेत्रीय बोर्ड सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन का कहना है कि इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा औद्योगिक संगठन द्वितीय प्रश्नपत्र की थी। इसमें प्रदेशभर में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि जबकि किसी विषय में कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

अमेरिका के इस विश्वविद्यालय के कुल छात्रों के मुकाबले 100 गुना से अधिक स्टूडेंट्स ने छोड़ा पेपर

मेरठ रीजनल कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांषु सुमन के अनुसार, मेरठ रीजनल कार्यालय में परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या तीन लाख के आसपास है। सही संख्या परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा छोड़ी है जबकि अमेरिका के सेटन हाल विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या 11 हजार के आसपास है। इस हिसाब से देखा जाए तो उस यूनिवर्सिटी के कुल छात्रों की संख्या के 100 गुने से ज्यादा स्टूडेंट्स ने तो यहां एग्जाम छोड़ दिया है। यूपी बोर्ड के इतिहास में यह भी एक रिकॉर्ड है।

परीक्षा शुरू होते ही बाहर हो गए थे 80 हजार परीक्षार्थी

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले हाईस्कूल और इंटर के लगभग 80000 से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया था। ये फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा देने की ताक में थे। अकेले मेरठ रीजनल बोर्ड कार्यालय से ही करीब 20 हजार परीक्षार्थियों के फाॅर्म रिजक्ट किए गए थे।

रिकाॅर्ड 16 दिन में समाप्त हुई परीक्षा

इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी को ही समाप्त हो गई, जो एक रिकॉर्ड है क्योंकि मात्र 14 दिन के अंदर ही हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न करा दी गई। वहीं, इंटर की परीक्षा उसके दो दिन बाद समाप्त हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला