मेरठ

UP Board Exam के पहले ही दिन बड़ी वारदात, एग्जाम सेंटर से प्रश्न पत्र लूटने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

6 फरवरी से शुरु हुई यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर इस बार काफी सख्ती है, इसके बावजूद पहले ही दिन पेपर लूट की घटना सवाल खड़े करती है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 6:13 PM IST
UP Board Exam

मेरठ।यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना ने परीक्षा कराने के सारे दावों को खोकला साबित कर दिया। मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के सकौती टाण्डा स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज का है, जहां यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लूटने की कोशिश की गई। विरोध पर हमलावरों ने प्रधानाचार्य और उनके ऑफिस कर्मचारी से मारपीट की। जिस पर कॉलेज स्टाफ ने मिलकर तीन आरोपी युवकों को मौके से दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें-Auto Expo 2018 Live: भारत की सड़कों पर दौड़ेगी यह ड्राइवर लेस बाइक, जानिए क्‍या हैं खूबियां- देखें वीडियो

कॉलेज के व्यवस्थापक नवीन कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हाईस्कूल प्रथम पाली में हिंदी का पेपर समाप्त हो चुका था और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के पेपर की तैयारी चल रही थी। उस वक्त कोई पेपर नहीं चल रहा था। इसलिए परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षा के लिए खास इंतजाम नहीं थे। लगभग 1 बजे एक संदिग्ध युवक ऑफिस में घुस आया।

यह भी पढ़ें-नहीं गिराया जाएगा आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट, एनजीटी ने दी राहत

यहां प्रधानाचार्य कक्ष के अंदर बने एक खास कमरे में यूपी बोर्ड की परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र और कापियां रखी हुई थीं। यह संदिग्ध युवक इसी कमरे की ओर जाने लगा।चपरासी रामगोपाल और बाबू हर्षित ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी और मारपीट करते हुए कक्षा में घुस गया। प्रधानाचार्य ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनसे भी मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर स्टाफ भी आ गया।

आरोपी ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद स्टाफ ने उक्त युवक को पकड़ लिया तथा कॉलेज के बाहर खड़े उसके दो साथियों को भी दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गई और इन तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में घुसे युवक ने प्रश्न पत्रों को लूटने का प्रयास किया।

केन्द्र व्यवस्थापक नवीन वर्मा का कहना है कि जिस तरीके से ये युवक स्कूल में घुसे थे और हमला बोला था उससे साफ जाहिर होता है कि वो प्रश्न पत्र लूटने की मंशा से आए थे, जिस वक्त ये घटना हुई थी उस समय स्कूल के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर पुलिस फोर्स की कमी थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस घटना को गंभीर तो मान रही है, लेकिन प्रश्न पत्र लूट की बात पर इधर-उधर की बातें ही करती नजर आ रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
7 Feb 2018, 6:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला