मेरठ

UP Board Result 2018: इस बार डर गए थे नकलची, हिमाकत करने पर पकड़े गए, परिणाम पर दिखेगा असर

मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड के अनुसार मथुरा में सबसे ज्यादा आैर शामली जनपद में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 10:21 AM IST
meerut

मेरठ।यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट का परिणाम 29 अप्रैल रविवार को आ रहा है। वैसे तो इस बार नकलची छात्रों की दाल नहीं गली। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर नकल करने के सभी संसाधनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते लाखों छात्रों को परीक्षा या तो बीच में छोड़नी पड़ी या फिर उन्होंने परीक्षा देने से शुरू से ही दूरी बनाए रखी। नकल रोकने के लिए सबसे पहले तो परीक्षा केंद्रों पर ही पुख्ता व्यवस्था की गई थी, लेकिन बाहर से भी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था। इसके अलावा शिक्षा विभाग खुद भी नकल रोकने के लिए मुस्तैद था। कुल मिलाकर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे नकल रोकने के लिए, लेकिन इसके बाद भी मेरठ मंडल में मथुरा के छात्रों ने नकल करने में बाजी मारी। ये हम नहीं बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए आंकड़े कह रहे हैं। बोर्ड कार्यालय मेरठ परिक्षेत्र के अंतगर्त चार मंडल मेरठ, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ आते हैं। इनमें सर्वाधिक नकलची मथुरा में पकड़े गए। सबसे कम नकचली नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर में पकड़े गए।

मथुरा में पकड़े गए सबसे जयादा नकलची

आगरा मंडल में आने वाले मथुरा जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 57 बालक और 10 बालिका नकल करते पकडे़ गए। वहीं इंटर की परीक्षा में 99 बालक पकड़े गए और 25 बालिकाओं को नकल करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आगरा मंडल में मैनपुरी में हाईस्कूल में एक बालक और पांच बालिका नकल करते धरे गए। जबकि इंटर में छह बालक और एक बालिका पकड़ी गई। मेरठ परिक्षेत्र में हाईस्कूल में कुल 151 बालक और 29 बालिका नकल करते पकड़े गए। जबकि इंटर में 211 बालक और 42 बालिका नकल करते पकडे़ गए।

शामली में नहीं पकड़ा गया कोई नकलची

मेरठ परिक्षेत्र के सहारनपुर मंडल के शामली जिले में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सहारनपुर मंडल में भी सबसे कम नकलची पकड़े गए, जिनमें हाईस्कूल में चार बालक और एक बालिका, इंटर में छह बालक पकड़े गए। मेरठ परिक्षेत्र में कुल पकड़े गए नकलचियों की संख्या 433 रही। जिनमें आगरा मंडल में 250, अलीगढ़ में 146, मेरठ में 26 और सहारनपुर में 11 नकलची नकल करते पकड़े गए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला