UP News : ऋषिकेश से दिल्ली के लिए मॉडल रोडवेज बस में सवार हुई थी। दौराला क्षेत्र में मॉडल एक कार में देखी गई तो पति ने अपहरण की खबर पुलिस को दो दी।
UP News : ऋषिकेश की एक मॉडल का अपहरण हो गया है। यह सूचना जैसे ही वायरलैस सैट पर फ्लैश हुई तो मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया। अपहरण की यह सूचना दैराला थाना क्षेत्र की बताई गई थी। इस पर पुलिस ने दौड़ लगाना शुरू किया। करीब चार घंटे तक दौड़ लगाने के बाद पुलिस ने मॉडल को सकौती में एक होटल के पास से बरामद कर लिया।
दौराला थना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि ऋषिकेश की मॉडल को उसके पति ने ऋषिकेश से दिल्ली जा रही बस में बैठाया था। पति को मॉडल पर शक था इसलिए पति ने पत्नी यानी मॉडल के पर्स में लोकेशन डिटेक्टर डिवाइस रख दी थी। महिला जैसे ही सकौती थाना क्षेत्र में पहुंची तो उसकी लोकेशन बस से बदल गई। इस पर पति ने अपने पुलिस को सूचना दे दी इसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है।
इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सकौती थाना क्षेत्र में एक होटल के पास से कार में से बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि अपहरण की सूचना गलत दी गई थी। यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मॉडल अपने प्रेमी के साथ उसकी कार में बैठी थी। इसलिए पति ने अपहरण की सूचना की खबर कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गाय लेकि