2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने संगीत सोम को पीछे जाने का किया इशारा, बोले- मंत्री जी को आगे आने दो

CM Yogi Adityanath Sports University inspection : सीएम योगी आदित्यनाथ मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने किया। निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया।
2 min read
Google source verification

सीएम योगी ने मेरठ में बन रही खेल यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, PC- @CMOfficeUP

मेरठ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब सीएम योगी ने सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम को पीछे हटने का इशारा करते हुए कहा- 'मंत्री जी को आगे आने दो।'

दरअसल, मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी के मॉडल को देख रहे थे। उस समय उनके ठीक बगल में भाजपा नेता संगीत सोम खड़े थे, जबकि उनके पीछे हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक मौजूद थे। इसी दौरान सीएम योगी ने संगीत सोम की ओर इशारा कर उन्हें पीछे हटने को कहा और दिनेश खटीक को आगे बुलाकर अपने बगल में खड़ा कर लिया।

सीएम के पहुंचने से पहले पुलिस से हुई झड़प

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से करीब 30 मिनट पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हो गई। बताया जा रहा है कि जब संगीत सोम सीएम के कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर वह नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों से कहा, 'आप बिना खुराक लिए नहीं मानोगे।' हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें शांत कराया।

खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण और बड़ी घोषणाएं

सीएम योगी का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 2 बजे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय परिसर में लैंड हुआ। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर यूनिवर्सिटी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मई 2026 तक मेरठ में खेल विश्वविद्यालय पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि वेस्ट यूपी के लड़के-लड़कियों में खेल के प्रति जबरदस्त रुचि है। इस क्षेत्र की मिट्टी से कई ओलंपियन निकलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि जो निजी खेल अकादमियां बेहतर काम करेंगी, उन्हें भी आगे बढ़ाया जाएगा।

लोगो, फ्लैग और यूनिफॉर्म लॉन्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर बना यह खेल विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर खेल विश्वविद्यालय के लिए तैयार कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। साथ ही विश्वविद्यालय का लोगो, झंडा और आधिकारिक यूनिफॉर्म भी लॉन्च की गई।

हिंदूवादी संगठनों के नेता नजरबंद

मुख्यमंत्री के मेरठ दौरे से पहले हिंदूवादी संगठनों के कुछ नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस पर हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 'हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे हम किसी हिंदू संगठन से नहीं बल्कि किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े हों।'