मेरठ

UP Panchayat Election : जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

UP Panchayat Election के तीसरे चरण के अंतर्गत मेरठ में मतदान के दौरान प्रत्याशी द्वारा बांटी गई Poisonous Liquor पीने से चार लोगों की मौत, ग्रामीणों ने दो मृतकों का गुपचुप अंतिम संस्कार किया, पुलिस ने दो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 12:34 PM IST
up-panchayat-election-4-people-died-due-to-drinking-poisonous-liquor
UP Panchayat Election : मेरठ में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) मतदान से ठीक पहले सोमवार को वोटरों को लुभाने के लिए बांटी गई जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से मेरठ में चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक प्रत्याशी ने मतदान से ऐन पहले लोगों को अपने वोट डालने के लिए शराब बांटी थी, जिसे पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने दो मृतकों को गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो अन्य मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहरीली शराब से मौत की सूचना से आबकारी विभाग से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

दरअसल, यह घटना मेरठ के थाना इंचैली क्षेत्र के गांव साधारणपुर की है। जहां पर एक प्रत्याशी ने वोट देने के लिए ग्रामीणों को जहरीली शराब बांट दी। जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की हालत खराब हो गई और मौके पर ही चार लोगों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिलने से पहले ही दो लोगों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दो लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

इन लोगों की हुई मौत

सूत्रों के अनुसार, गांव साधारणपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी ने देर रात वोट हासिल करने के लिए जहरीली शराब बांटी। शराब पीने से नीरज पुत्र नत्थू, कपिल पुत्र विजयपाल, बिजेन्द्र पुत्र रामजीलाल और उसके बेटे दीपक, पकंज पुत्र विजयपाल व अमित पुत्र चांदपाल की हालत बिगड़ गई। नीरज, कपिल, बिजेंद्र और दीपक की मौत हो गई। जबकि अमित और पंकज को शोभापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले बिजेंद्र और दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि नीरज और कपिल के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों का कानूनी कार्रवाई से इनकार

एसपी देहात ने बताया कि अभी जांच चल रही है कि युवकों की मृत्यु शराब पीने से हुई या बीमारी के चलते। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि मृतकों के परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने लिखकर दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
अपनी गुड़िया की तरह अकेली थी मुस्कान की बेटी पीहू!, घर में मिले खिलौने, तस्वीरें और ड्राइंग बयां कर रहीं कहानी

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story