मेरठ

Meerut: इस फोन नंबर पर करें आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने वाले की शिकायत

Highlights ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ का किया गया गठन Meerut पुलिस ने Tweet कर दी इस बारे में जानकारी 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी Whatsapp नंबर पर शिकायत
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 1:50 PM IST
police_2.jpg

मेरठ। सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ मैसेजों से परेशान होकर यूपी पुलिस (UP Police) ने ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ का गठन किया है। अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने वालों के खिलाफ आप इस सेल में शिकायत कर सकते हैं। मेरठ (Meerut) पुलिस ने अपने ट्व‍िटर (Twitter) अकाउंट पर ट्वीट (Tweet) कर इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:Meerut Police के दो सिपाहियों ने ब्‍लड देकर बचाई कैंसर पीड़ि‍त की जान

यह ट्वीट किया पुलिस ने

मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सोशल म‍ीडिया पर कुछ असामाजिक तत्‍व धार्मिक उन्‍माद फैलाने, दूसरे धर्माें के प्रति लोगों में नफरत फैलाने और किसी की व्‍यक्तिगत प्रतिष्‍ठा को क्षति पहुंचाने का काम करते हैं। इसको देखते हुए यूपी के डीजीपी (UP DGP) के निर्देश पर उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ बनाया गया है। इसका मुख्‍यालय लखनऊ (Lucknow) में डीजीपी ऑफिस में बनाया गया है।

इस नंबर पर करें शिकायत

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्‍ट की शिकायत करने के लिए व्‍हाट्सऐप (Whatsapp) नंबर 8874327341 जारी किया गया है। कोई भी शख्‍स पोस्‍ट का स्‍क्रीन शॉट, मैसेज या वॉइस क्लिप इस नंबर पर भेजकर शिकायत कर सकता है। इस नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी। इस पर शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवई की जाएगी। आरोप सही पाए जाने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Nov 2019, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला