3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के साथ यूपी पुलिस में तैनात कांस्टेबल के ऐसे फोटो हुए वायरल, विभाग में मची खलबली

Highlights महिला की शिकायत मिलते ही एसपी कांस्टेबल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई यूपी के गाजियबाद के एक थाने में तैनात है आरोपी कांस्टेबल महिला ने कांस्टेबल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर दी धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 16 Nov 2019, 12:48 PM IST

accused.jpg

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में रहने वाली एक (Lady) महिला द्वारा उसी इलाके में तैनात (Constable) एक सिपाही पर रेप (Rape) का आरोप लगाया गया है ।इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिसकी शिकायत अब परेशान होकर पीड़िता द्वारा गाजियाबाद के (SSP) एसएसपी को दी है। महिला ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी (Policeman) पुलिसकर्मी खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।

टॉयलेट में गिरने से Constable की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम- देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, थाना साहिबाबाद इलाके की पसोंडा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के द्वारा गाजियाबाद के एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया गया है । इसमें महिला ने थाना साहिबाबाद इलाके की करण गेट चौकी पर तैनात इरफान नाम के एक कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने की धमकी दी गई । आरोप है कि धमकी दिए जाने के बाद आरोपी सिपाही द्वारा पीड़िता के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसके द्वारा संबंध बनाए जाने से विरोध किया गया तो उसके बेटे को एक झूठे मुकदमे में जेल भिजवा दिया। उसके बाद भी वह लगातार पीड़िता से संपर्क बनाए जाने का जवाब देता रहा। अब पीड़िता द्वारा परेशान होकर गाजियाबाद के एसएसपी से आरोपी सिपाही की शिकायत की गई है।

भाजपा ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

सिपाही को किया गया लाइनहाजिर

उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है ।फिलहाल पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी चतुर्थ को सौंप दी गई है। वही आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।