मेरठ

एसटीएफ ने पकड़ा मेरठ में सप्लाई के लिए लाया जा रहा 50 लाख रुपये कीमत का गांजा

5 कुंतल गांजे के साथ सरगना को बरेली से किया गिरफ्तार उड़ीसा से लाई जा रही थी गांजे की खेप नारियल के ट्रक में छुपाकर लाया गया था गांजा

2 min read
Dec 05, 2020
meerut-2.jpg
पकड़ा गया गांजा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ (meerut news ) मेरठ में सप्लाई के लिए लाया गया 50 लाख का गांजा एसटीएफ मेरठ की टीम ने पकड़ा है। गांजे की खेप के साथ सरगना उड़ीसा से आ रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद बरेली से ही मेरठ एसटीएफ की टीम ट्रक के पीछे लग गई थी जिस ट्रक में गांजा लाया जा रहा था उसमें नारियल भरा हुआ था। इस नारियल के बीच ही गांजा छुपाकर मेरठ लाया जा रहा था।

बरामद हुआ गांजा और उसके साथ जिस सप्लायर को पकड़ा गया है उसने बताया कि गांजे की ये खेप वेस्ट यूपी के कई जिलों में सप्लाई होनी थी।
एसटीएफ के प्रभारी बृजेश सिंह के मुताबिक उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर तस्कर मेरठ के लिए रवाना हुआ था। गांजे की खेप मेरठ से वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में सप्लाई होनी थी। इसकी जानकारी उनको लगी तो एसटीएफ की कई टीमें बनाकर बरेली के लिए रवाना कर दी गई। मेरठ लखनऊ हाईवे पर बताए गए ट्रक नंबर को ट्रेस कर लिया गया और उसका पीछा शुरू कर दिया गया। इसके बाद बरेली की सीमा के भीतर ही एसटीएफ की टीम ने ट्रक को रोक लिया और उसको पकड़ लिया।

ट्रक के भीतर से 5 कुंतल गांजे के साथ सरगना अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गए अंकुर ने बताया कि मेरठ में गांजा उतारने के बाद इसको बाद में अन्य कई जिलों में सप्लाई करना था। बताया जाता है कि पकड़ा गया अंकुर यूपी का बड़ा गांजा सप्लायर है। अंकुर नारियल से भरे ट्रक में गांजे की खेप लेकर आ रहा था। अंकुर ने एसटीएफ को पूछताछ में कई ऐसे नाम भी बताए हैं जो कि सफेदपोश लोगों से जुड़े हुए हैं।

Updated on:
05 Dec 2020 11:30 pm
Published on:
05 Dec 2020 11:27 pm
Also Read
View All