11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP MLC Election 24 वर्षों से एमएलसी बनते आ रहे हेमसिंह काे हराकर मेरठ में जीती भाजपा

भाजपा के दिनेश गाेयल ने शिक्षक संघ के हेम सिंह पुंडीर को हराया शनिवार काे आए नतीजों के बाद हुई आधिकारिक रूप से घाेषणा 24 वर्षों से स्नातक एमएलसी सीट पर था हेम सिंह पुंडीर का कब्जा
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Dec 05, 2020

dinesh_goyal.jpg

dinesh goyal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक निर्वाचन में भाजपा ने शर्मा गुट के हेमसिंह पुंडीर काे हरा दिया है। हेमसिंह पुंडीर यहां पिछले 24 वर्षों से लगातार एमएलसी बनते आ रहे थे। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर भी भाजपा ने ओमप्रकाश शर्मा काे हराया है जिनका पिछले चार दशकों से इस सीट पर कब्जा था।

यह भी पढ़ें: UP MLC Election : वाराणसी में दाेनाें ही सीट हारी भाजपा, युवा माेर्चा पर उठे सवाल अखिलेश ने किया ट्वीट

मतगणना के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन में दिनेश कुमार गोयल निर्वाचित घोषित कर दिए गए है। पूरे हुए मतगणना की रिपोर्ट प्रेक्षक स्नातक समीर वर्मा ने आयोग को भेज दी है। आयोग से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही ये घोषित हो पाएगा कि बीजेपी के दिनेश गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शर्मा गुट के हेम सिंह पुंडीर को कितने वाेटों से हराया है। 20 राउंड की मतगणना में दिनेश गोयल ने 20 हजार से अधिक की बढ़त बना ली थी। दूसरे चक्र की मतगणना में भी दिनेश गोयल ने चुनाव आयोग के शर्तों के मुताबिक 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर लिए थे। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।