मेरठ

Dhanteras: धनतेरस पर आज होगा बर्तन-ऑटो बाजार में 600 करोड का कारोबार, बरसेगा धन

आज धनतेरस 2023 देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस पर आज मेरठ ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में 600 रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2023, 4:06 PM IST
Dhanteras news
धनतेरस पर सजे मेरठ के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

Dhanteras : आज धनतेरस पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही आज से दीपावली पंच महोत्सव उत्सव शुरू हो गया है। धनतेरस पर बाजार गुलजार हैं। धनतेरस केा लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। मेरठ के आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड सहित सभी प्रमुख बाजार आज शाम को जगमगा उठेंगे। एक दिन पहले से बाजारों में उमड़ी भीड़ से बाजार में धनवर्षा से व्यापारी उत्साहित हैं।

इलेक्ट्रिक, कपड़े, पूजन सामग्री खरीदारी जमकर
धनतेरस पर बर्तन, जेवर, ऑटोमोबाइल की 600 करोड़ रुपए से अधिक की खरीद होगी। इलेक्ट्रिक, कपड़े, पूजन सामग्री की खरीदारी भी जमकर होगी। धनतेरस पर धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी का लोगों में क्रेज है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार, बाइक, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी हो रही है।

100 करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार
धनतेरस पर सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी के सिक्के खरीदे जाते हैं। ऐसे में कारोबार भी बढ़ जाता है। नील गली बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की बिक्री होती है। हर कोई चांदी का सिक्का तो अवश्य खरीदता है। ऐसे में कारोबार 100 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है।

धनतेरस पर चमका बर्तन बाजार
धनतेरस की पूर्व संध्या से बर्तनों की खरीदारी हो रही है। दीपावली पर हर कोई थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास खरीद रहा है। कुछ लोग क्राॅकरी सेट खरीद रहे हैं। इस बार धनतेरस पर बर्तनों के साथ क्राॅकरी की अच्छी मांग हैं। बाजार में आज शुक्रवार को बर्तनों की खरीदारी होगी।

बाजारों में पुलिस गश्त और अधिकारी सड़कों पर
धनतेरस पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त की गई है। बाजार में अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है। वहीं अधिकारी बराबर सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। एडीजी खुद तीन दिन में दो बार प्रमुख बाजारों का पैदल दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हैं। आईजी भी हर जिले के कप्तानों से अपडेट ले रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान