दिल्ली सप्लाई हो रहा था मिलावटी मावा
नकली मिलावटी मावा से भरी गाड़ी दिल्ली जा रही थी। एसडीएम बड़ौत व सहायक खाद सुरक्षा आयुक्त ने गाड़ी से 10 कुंटल मिलावटी नकली मावा बरामद कर उसको नष्ट कराया। नकली मावा को नष्ट करने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। नकली मावा को जेसीबी में भरकर उसको जमीन में दबाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने इसका वीडियो भी बनवाया।