मेरठ

Big Breaking- बागपत: पूर्व कांग्रेस नेत्री की घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियों से भूनकर की हत्‍या

Baghpat Congress Leader Murder : तीन बदमाशों ने किया मुन्‍नी बेगम पर हमला, तीन से चार गोलियां लगीं
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 5:31 PM IST
congress

बागपत। जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और हत्या कर हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। महिला कांग्रेस की पूर्व नेता बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जनपद में अलर्ट जारी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। महिला के परिजनों ने जेल में बंद इनामी बदमाश जाहिद उर्फ लंबू पर हत्या का आरोप लगाया है।

तीन हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात

मामला बागपत कोतवाली शहर के पुराने कस्बे का है। वहां सोमवार को दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाशों ने पूर्व कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम के मकान पर धावा बोल दिया। दो बदमाशों ने मुन्नी बेगम पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बागपत के पुराने कस्बे में दहशत फैल गई। इससे पहले कि लोग मामले को समझ पाते, बदमाश मुन्नी बेगम को गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पर पुलिस मेें हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

घर में घुसकर किया हमला

एसपी बागपत जयप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद सभी थानों को अलर्ट कर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया है। महिला तीन से चार गोलियां लगी हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्‍टया रंजिश का मामला सामने आ रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला

वहीं, हत्या को लेकर महिला के परिजनों ने जेल में बंद इनामी बदमाश जाहिद उर्फ लंबू पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जाहिद बार-बार उनको धमकी दे रहा था। उसने ही अपने साथियों से मुन्नी बेगम की हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपी की जांच कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि मुन्नी बेगम पर पूर्व में दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। उस समय राहुल खट्टा गैंग के बदमाश पर मुन्नी बेगम पर हमला करने का आरोप लगा था। फिलहाल इस समय मुन्नी पर हमला करने वाला आरोपी जिला जेल में बंद है।

Updated on:
5 Mar 2018, 5:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला