नोएडा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। इसके लिए गाजियाबाद में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर लगभग 45 हजार बच्चे पेपर दे रहे हैं। इस बार परीक्षा के दौरान बच्चों को विशेष राहत दी गई है। बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके अनुसार 10वीं व 12वीं की परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स को अगर डायबिटीज है, तो वे अपना टिफिन बॉक्स भी अंदर ले जा सकते हैं। बता दें कि डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित छात्रों को थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाने की जरूरत होती है ताकि उन्हें हाईपोग्लीसीमिया की समस्या न हो। यह देखते हुए बोर्ड ने ऐसी व्यवस्था की है।