6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू. पहला पर्चा हुआ अंग्रेजी का
Play video

video : सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू. पहला पर्चा हुआ अंग्रेजी का

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 Mar 2018, 12:44 PM IST

उदयपुर . केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई जबकि दसवीं की परीक्षा का आगाज 6 मार्च से होगा। देश भर के करीब 28 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में बैठेंगे। परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां से प्रश्न पत्र संबंधित क्षेत्रों में पहुंचा दिए गए हैं। परीक्षाएं 13 अप्रेल को पूर्ण होंगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 से 13 अप्रेल तक चलेगी। सेंटपॉल स्कूल के फादर जॉर्ज ने बताया कि आज बारहवीं कक्षा का पहला पेपर इंग्लिश का हुआ 10.15 बजे प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को दिए गए। ताकि विद्यार्थी 15 मिनट पेपर पढ़ सकेगा, लिखना 10.30 बजे शुरू हुआ। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की अनुमति के बाद आधा घंटा अधिक मिल सकेगा, जबकि जरूरत पर श्रुतलेखक भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। दसवीं कक्षा का पहला पेपर हिन्दी का मंगलवार को होगा।