6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भाजपा सांसद के गोद लिए गांव में होगी कल्‍याण सिंह की चारों बेटियों की शादी

बुलंदशहर के नंगला भोपतपुर गांव में होगा विवाह समारोह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Mar 2018, 2:05 PM IST

Marriage

बुलंदशहर। भाजपा सांसद भोला सिंह का गोद लिया गांव सोमवार को फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर कल्‍याण सिंह की चार बेटियों का विवाह एक ही मंडप के नीचे होगा। हां, चौंकिए मत, यह राजस्‍थान के राज्‍यपाल नहीं बल्कि जिला पंचायत सदस्‍य हैं। इनके नाम की वजह से ही जनपद में यह चर्चा के विषय बन गए। कई लोग इसको लेकर उलझन में भी रहे क‍ि कहीं यह उनके बाबूजी कल्‍याण सिंह तो नहीं, जो वहां से सांसद रह चुके हैं। बाद में उन्हें पता चला कि यह कल्‍याण सिंह जिलास पंचायत सदस्‍य हैं, जिनकी चार बेटियों की शादी सोमवार को होगी।

ग्रेटर नोएडा: सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़झाला, बाल-बच्‍चे वालों ने भी कर ली शादी और ले गए 20 हजार रुपये

एक साथ होगी चारों बेटियों की शादी

दरअसल, अनूपशहर व डिबाई क्षेत्र में सोमवार को गांव नंगला भोपतपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य कल्याण सिंह की चार बेटियों की एक साथ शादी होनी है। खास बात यह है कि चारों की शादी एक ही मंडप के नीचे होगी। जिला पंचायत सदस्य कल्‍याण सिंह के अनुसार, दो बेटियों की शादी निकट के गांव गोसमी निवासी वीरपाल सिंह के दो बेटों के साथ, एक बेटी की शादी वीरपाल के भाई तेजपाल सिंह के बेटे और चौथी की शादी बुलंदशहर के गांव मिर्जापुर निवासी धर्म सिंह जिला पंचायत सदस्य के धेवते रिंकू के साथ तय की गई है। इसके लिए घर में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

योगी की पुलिस के हौसले बुलंद, बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी डकैत कलुआ ढेर

भोला सिंह के गोद लिए गांव में होगा विवाह

जिला पंचायत सदस्‍य कल्याण सिंह के भट्ठा परिसर को ठीक से सजाया गया है। इस शादी की एक खास बात और है कि यह वर्तमान सांसद भोला सिंह के गोद लिए गांव में होगी। आपको बता दें क‍ि भाजपा सांसद भोला सिंह ने जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर गंगा नदी के किनारे बसे नंगला भोपतपुर गांव को 'सांसद आदर्श गांव' योजना के तहत गोद लिया था। इसके बावजूद करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में विकास की गति बेहद धीमी है।

विक्रम संवत् 2075: इन राशि के लोगों के लिए ऐसा रहेगा हिंदू नव वर्ष 2018