17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking – सीएम योगी के राज में भाजपा नेताओं का कहर, कांग्रेस कार्यकर्ता की बेटी पर बदबूदार पानी से भारा गुब्बारा फेंका

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी पर आरोप, मुशियाने के अंदर कांग्रेसियों को पिटवाया

3 min read
Google source verification
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी पर आरोप, मुशियाने के अंदर कांग्रेसियों को पिटवाया

कानपुर। कुत्सित मानसिकता से ग्रस्त कुछ लोग खुशियों के त्योहारों की आड़ में अपनी ओछी हरकत करने से बाज नहीं आते। ऐसी ही एक ओछी हरकत भाजपा नेता के बेटे ने कर दी। उसने नाली का गंदा पानी भरा गुब्बारा कांग्रेसी नेता की बेटी के सिर पर फेंक दिया, जिसके चलते वह पानी व रंग से भींग गई। बेटी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो वह दबंग के घर जाकर उसकी शिकायत की। इससे गुस्साए भाजपा नेता के बेटे ने देररात कांग्रेसी नेता को पकड़ लिया और चौराहे पर पीटने लगा। मोहल्लेवालों के साथ ही अन्य कांग्रेसी मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता के समर्थक भी आ धमके। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों तरफ के लोगों को थाने ले आई। आरोप है कि अपने कार्यकर्ताओं छुड़ाने के लिए भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी लाव-लश्कर के साथ थाने गए और लॉकर में बंद कांग्रेसियों को अंदर जमकर पिटवाया।
भाजपा-कांग्रेसियों के बीच जमकर मारपीट
गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी कांग्रेस नेता की बेटी होली पर्व पर घर से समान लेने के लिए बाजार गई हुई थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे भाजपा नेता के बेटे स्पर्छ ने उस पर गंदा पानी भरा गुब्बारा फेंक दिया। जिसके कारण वह पूरी तरह से फींग गई। बेटी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता बेटी को लेकर स्पर्छ के घर गए और उसके पिता हरप्रीत सिंह से शिकायत की। पिता ने बाटा को फटकार लगाई। इसी के कारण वह कांग्रेसी नेता को सबक सिखाने पर तुला था। देररात कांग्रेसी नेता लेबर कालोनी निवासी परमिंदर उर्फ लकी अपने जा रहे थे तभी भाजपा नेता हरप्रीत सिंह उर्फ स्वीटी के बेटे स्पर्छ ने उन्हें बाटा चौराहे के पास रोक लिया पीटने लगे। कांग्रेसी नेताओं की पिटाई की जानकारी जैसे ही पूर्व विधायक अजय कपूर को हुई तो उन्होंने अपने समर्थकों को मौके पर भेज दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आई
पुलिस भाजपा नेता व उसके करीबियों के अलावा कांग्रेसियों को थाने ले आई। भाजपा नेता ने विधायक महेश त्रिवेदी को घटना की जानकारी दी। विधायक ने भाजपाईयों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। इसी के कारण रात में विधायक महेश त्रिवेदी लाव-लश्कर के साथ थाने पहुंच गए। इसकी भनक जैसे ही पूर्व विधायक अजय कपूर को हुई तो वह मौके पर ना जाकर अपने समर्थकों को वहां भेज दिया। भाजपा विधायक ने पूरा मामला जाना और भाजपा नेताओं को छुड़वा दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस के साथ अभद्रता की।
विधायक ने मुंशियाने में कांग्रेसियों को पिटवाया
कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि भाजपा विधायक के कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समर्थकों को मुंशियाने में घुसकर परमिंदर सिंह को पीटा। आरोप है कि भाजपा नेता कांग्रेसियों को पीट रहे थे, पुलिस पूरा तमाशा देख रही है। भाजपा विधायक कुर्सी पर बैठकर पूरा तमाशा देखते रहे। थाने में भाजपा विधायक के कार्यकर्ताओं के ़द्धारा कांग्रेसियों के पीटने की बात जैसे ही पूर्व विधायक अजय कपूर को हुई तो उन्होंने सैकड़ों लोगों को थाने भेज दिया। कांग्रेसियों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बड़ता देख पुलिस एक्शन में आई और सभी को थाने से निकाला तो बाहर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। पुलिस ने लाठी चलाकर सभी को खदेड़ा। बवाल की सूचना पर सीओ गोवद नगर सैफुद्दीन के साथ फजलगंज, किदवई नगर, जूही, नजीराबाद, बर्रा आदि थानों का फोर्स गोविंद नगर पहुंचा।
पुलिस ने घायल कांग्रेसियों का कराया मेडिकल
मामले पर कांग्रेसी नेता परिमिंदर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता हरिप्रीत और उसके बेटे स्पर्छ ने हमें चौराहे पर दौड़ा-दौड़ कर पीटा। साथ ही भाजपा नेता के कहने पर भाजपा विधायक ने अपने गुर्गे भेजे और सबने मिलकर पहले सड़क और फिर थाने के अंदर हमारी पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के नेताओं का मेडिकल कराया है। दोनों तरफ से तहरीर पुलिस को मिली हैं। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि साजिश के तहत पार्टी के समर्थक को सार्वजनिक तौर पर मारपीट कर अपमानित किया गया। जानकारी होने पर थाने पहुंचे। पार्टी समर्थकों के मुंशियाने में घुसकर मारपीट करने की बात निराधार है।