मेरठ

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बन रहा बेहद शुभ योग, दानपुण्य का मिलेगा कई गुना फल

Ganga Dussehra 2023: इस बार गंगा दशहरा पर बेहद शुभ योग लग रहे हैं। ये योग सिद्धयोग और रवि योग हैं। इन योग में किए दानपुण्य का कई गुना फल मिलेगा।

less than 1 minute read
May 28, 2023

Ganga Dussehra 2023: 29 जून को11:50 पर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि प्रारम्भ हो रही है। जो 30 मई को दोपहर 1:50 तक रहेगी। अतः दिन व्यापनी गंगा दशहरा के रूप में स्नान दान व्रत पूजा आदि के रूप में सूर्योदनी गंगा दशहरा 30 मई को सिद्ध योग व रवि योग,हस्त नक्षत्र में मनाया जायेगा।

ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि गंगा दशहरे पर सूर्य वृष राशि में तथा चंद्रमा कन्या राशि पर विचरण कर रहे होंगे। गंगा दशहरा पर जीवन के नकारात्मक प्रभावों को तिरोहित करने वाला योग बना रहा है।

गंगा सप्तमी पर तो माँ गंगा ब्रह्मा के कमंडल व भगवान विष्णु के चरणों में स्थापित हुई थीं। किन्तु गंगा दशहरा पर भगवान शिव की जटाओं में समाहित होते हुए स्वर्ग की गंगा नदी पृथ्वीवासियों के लिए अपना मूल आध्यात्मिक धाम छोड़ कर मोक्ष यात्रा में आईं। गंगा दशहरा पवित्र गंगा का आभार व्यक्त करने का दिन है।

गंगा दशहरा पर स्नान, दान और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह से शाम तक हैं। स्नान, दान आदि का ब्रहम मुहूर्त समय
सुबह 04:08 बजे से शाम को 04:56 बजे तक हैं।

इसके अलावा लाभ मुहूर्त सुबह 10:35 बजे से 12:18 बजे दोपहर तक है। गंगा दशहरा पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है।

Published on:
28 May 2023 11:40 am
Also Read
View All