मेरठ

Meerut News: गोवंशों के अवशेष मिलने से तनाव, विहिप-बजरंग दल का हंगामा; कई थानों का फोर्स मौके पर

Meerut News Today: मेरठ में आज एक गांव के जंगल में गोवंशों के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। आसपास के गांव के ग्रामीणों के साथ ही मौके पर विहिप और बजरंग दल के लोग हंगामा कर रहे हैं। कई थानों का फोर्स मौके पर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2023, 11:03 AM IST
Meerut Crime
थाना सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी के जंगल में मिले गोवंशों के अवशेष के बाद मौके पर पुलिस बल।

Today Meerut News Update: मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी के जंगल में आज गोवंशों के अवशेष खेत में पड़े मिले हैं। खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस को दो गोवंशों के सिर मिले हैं। जिन्हें पुलिस वहां से हटाने लगी तो विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी से बातचीत कर रही है।

गांव के जंगल में गुरुवार को दो गोवंशों के अवशेष मिले। जानकारी पर विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बताया गया कि गोकशों ने वारदात को करीब दो दिन पहले अंजाम दिया था।
ईकड़ी गांव इलाका थाना सरूरपुर क्षेत्र में आता है। सुबह खेत में किसान काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बदबू आनी शुरू हुई। जब पास जाकर देखा तो वहां पर जगह-जगह गोवंशों के अवशेष पड़े दिखाई दिए।

इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पर थाना सरधना, सरूरपुर और रोहटा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। थाना सरधना के क्राइम इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि ईकड़ी गांव सरधना थाना क्षेत्र में आता है। जबकि जंगल सरूरपुर थाना क्षेत्र में है। यहां पर दो गोवंश के सिर मिले है। संभवत गोकुशों ने दो दिन पहले घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।

Updated on:
25 Aug 2023, 11:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप