मेरठ

Weather Alert: शिमला, नैनीताल और वैष्णो देवी जैसा पश्चिमी यूपी के जिलों का मौसम, लगातार गिर रहा तापमान

Weather Alert: ठंड के शुरूआती दिनों में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का तापमान काफी कम हो चुका है। जिलों में कम होते तापमान से यहां का मौसम शिमला और वैष्णोंदेवी जम्मू जैसा हो गया है। मेरठ में तो बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 8.6 रहा। जबकि शिमला का तापमान 8.5 डिग्री था।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2021, 5:28 PM IST
cold_new.jpg

Weather Alert: एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण ठंड भी बढ़ रही है। इस दिनों मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम शिमला और वैष्णों देवी जम्मू जैसा हो रहा है। ठंड का आलम यह है कि यहां से जम्मू वैष्णो देवी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

नैनीताल में आठ डिग्री रहा, मेरठ ही नहीं मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी तापमान की यहीं स्थिति बनी हुई है। बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 8.6 डिग्री रहा जबकि हिमाचल के हिल स्टेशन शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5 रहा। यानी मात्र 0.1 डिग्री ही कम रहा मेरठ का शिमला से तापमान। आज गुरुवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। हाइवे अब पूरी तरह से कोहरे की चपेट में आते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आगमी दो तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव आ सकता है। उन्होंने बताया कि हालांकि यह बदलाव 10 डिग्री से कम पर ही बना रहेगा। रात में ठंड और अधिक बढ़ेगी और दिन में खिली हुई धूप का लोग आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब सुबह के समय कोहरे की आशंका महानगर के भीतरी हिस्सों में बनने लगी है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।

उन्होंने बताया कि नवंबर के अंत में दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर रह। इस समय हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाओं का निर्बाध प्रवाह हो रहा है। दिन में मौसम साफ है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री रहा। रात में तापमान में काफी कमी देखी जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

Updated on:
18 Nov 2021, 5:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला