
हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसके ऊपर एसिड अटैक कर दिया। हालांकि ऐन समय पर युवती वहां से हट गई नहीं तो एसिड सीधा उसके चेहरे पर गिरता। जिसका नतीजा काफी भयावह होता। युवती का आरोप है कि उस पर तीन युवकों ने एसिड फेंका है। गनीमत रही कि युवती बाल-बाल बच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद युवती व उसके स्वजन में भय का माहौल व्याप्त है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि मजदूरी करती है। कुछ दिन पहले वह गांव सुल्तानपुर निवासी एक किसान के खेत में काम करने गई थी। इस दौरान गांव सुल्तानपुर निवासी फिरोज व राशिद ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपित धमकी देने लगे। इस दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करा दिया।
बीते शाम पीड़िता अपने गांव स्थित एक व्यक्ति की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में फिरोज व राशिद अपने एक अन्य साथी के साथ खड़े थे। इन लोगों ने पीड़िता के साथ धेड़छाड़ करते हुए अश्लीता शुरू कर दी। विरोध करने पर फिरोज ने शीशी में लिया हुआ तेजाब युवती के चेहने को निशाना बनाते हुए फेंका। गनीमत रही कि युवती नीचे झुक गई और तेजाब पीड़िता के शरीर पर नहीं गिर सका।
पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी और फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को बात बताई। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
18 Nov 2021, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.