मेरठ

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 5 और 6 फरवरी को तापमान में होगा बड़ा बदलाव

HIGHLIGHTS: — आगामी 5 और 6 फरवरी को बारिश के आसार — न्यूनतम तापमान में आया 4 डिग्री का उछाल पहुंचा 10 पर — अधिकतम भी बढाव की ओर 24 डिग्री किया गया रिकार्ड

2 min read
Feb 02, 2021
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मौसम का रुख बदलाव की ओर चल पड़ा है। पिछले कई दिनों से पांच डिग्री के नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान अब मंगलवार को 10 डिग्री तक पहुंच गया। यानी 4 डिग्री का इजाफा। वहीं अधिकतम तापमान भी इस समय 24 डिग्री पर है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि से जहां मौसम में ठंडी का असर कम हुआ है। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की है। किसानों को मंगलवार को इससे काफी राहत मिली। पाला भी नहीं पड़ा। जिससे फसलों को भी आराम मिला है।

मौसम विभाग की मानें तो 5-6 फरवरी को बारिश के बाद मौसम बिल्कुल ठीक हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कश्‍मीर के आगे निकल गया है। इसके पीछे चलने वाली ठंडी हवाएं का असर अब पश्चिम उप्र पर कम होने लगा है। मौसम विज्ञानी डा0 एन सुभाष के अनुसार मौसम का रुख अब बदलेगा तो ठंड का आखिरी बदलाव होगा। इसके बाद मौसम बसंत का शुरू हो जाएगा। मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा, जबकि पश्चिम के जिलों के बाहरी हिस्सों में कई जगह कोहरा रहा और लोग सुबह ठंड से कांपते रहे।

दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में सूरज की रोशनी काबिज होती गई और देखते ही देखते सूरज की चटख रोशनी में लोगों को पर्याप्‍त राहत भी मिली। ठंडी हवाओं का प्रकोप बिल्कुल ना के बराबर है। वहीं धूप लोगों को काफी राहत प्रदान कर रही है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक है। आर्द्रता अधिकतम 89 फीसद और न्‍यूनतम 50 फीसद दर्ज की गई। सैटेलाइट तस्‍वीरों में कश्‍मीर से होता हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर तिब्‍बत की ओर मुड़ गया है।

Published on:
02 Feb 2021 12:50 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश