10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव में होने वाला था बड़ा खेल, पुलिस ने सूझबूझ से पहले ही कर दिया फेल

Highlights: -पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 लाख की शराब जब्त -बालू—रेत की बोरे के बीच तस्करी कर ले जाई जा रही 504 पेटी शराब -दस टायरा ट्रक हरियाणा से ला रहा था शराब की पेटियां -ट्रक का ड्राइवर सहित दो लोग गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Feb 02, 2021

sarpanch-

sarpanch

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। बरामद शराब 10 टायरा ट्रक में बालू-रेत की बोरे के बीच तस्करी कर ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से अवैध शराब से लदे एक दस टायरा ट्रक को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेताओं के गांव में घुसने पर रोक, ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर

पुलिस ने पकड़े गए ट्रक से 504 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का की बरामद की है। साथ ही चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रूपये बताई जा रही है। ये शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तस्करी के लिए भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर हाईवे से दस टायरा ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की पेटी लदी थी जो कि बालू रेत के बोरे से ढकी थीं।

यह भी देखें: अकाली दल के अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को दिया पूरा समर्थन

504 बरामद पेटियों में 39 पेटी वोदका की शामिल थी। शराब तस्करों द्वारा इन पेटियों को बरूदे से छिपा रखा था। इंस्पेक्टर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितो में ट्रक चालक चुन्नु पुत्र धोरी निवासी हत्था थाना पीयर जिला मुजफरपुर बिहार व गणेशी पुत्र महेंद्र राम निवासी ग्राम हत्था थाना पीयर जिला मुजफ्फपुर बिहार है। बरामद शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग