मेरठ

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले तीन दिनों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Highlights -मेरठ में उमस और गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल -मौसम विभाग की किसानों को सलाह, खेत में न करें सिंचाई

2 min read
Aug 05, 2020

मेरठ। मौसम विभाग ने पश्चिमी उप्र में अगले तीन दिन भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिम उप्र के साथ ही पूर्वी इलाके में भी कई शहरों में चमक के साथ तेज बरसात होगी तथा ओले गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है। इसी तरह पश्चिमी उप्र में भी कुछ स्थानों पर तेज बरसात हो सकती है।

विभाग के अनुसार मेरठ का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में इस समय उमस और गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ है। पश्चिम उप्र में मौसम की शुष्कता के चलते लोग गर्मी से परेशान हो गए है। पश्चिमी उप्र में मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन दिनों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। यही वजह है की मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद किसानों को अलर्ट कर दिया हैं। किसानों को कहा गया है कि वे अभी दो दिन तक फसलों की सिचांई से बचें।

उसी को ध्यान में रखते हुए मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है और साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा के समय काम आने वाले संसाधनों के साथ-साथ खाने पीने की सामग्री तैयार रखे ताकि बाढ़ जैसे हालातों में आमजन को राहत पहुंचा सके। कृषि वैज्ञानिक डा0एके सैंगर के मुताबिक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। खरीफ की फसल के लिए ये बारिश किसी सोने से कम नहीं है। किसानों को उन्होंने खेत में सिंचाई करने से मना किया है।

Updated on:
05 Aug 2020 05:31 pm
Published on:
05 Aug 2020 05:26 pm
Also Read
View All