मेरठ

Weather Alert: होली से पहले ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी

Highlights - वेस्ट यूपी में चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान पर लगाया ब्रेक - तेज ठंडी हवा से वायु गुणवत्ता सूचकांक हुआ सुधार - पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2021, 4:29 PM IST
weather alert
weather alert

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. महानगर में शुक्रवार को सुबह से तेज ठंडी धूल भरी हवा चलती रही, जिसके चलते तापमान स्थिर बना रहा। हालांकि गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को मेरठ के तापमान में कुछ अंतर जरूर आया, जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कुछ ऊपर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा 2 डिग्री बढ़कर 16 तक पहुंच गया। वहीं आर्द्रता 55 प्रतिशत के आसपास मापी गई। महानगर में ठंडी हवा के झोके से वायु सूचकांक की सेहत में भी सुधार हुआ। वायु सूचकांक मेरठ का इस समय 155 के आसपास रहा।

बता दें कि मौसम विभाग ने होली के पहले फिर से बारिश की प्रबल संभावना व्यक्त की है। 15 मार्च के बाद मेरठ के मौसम में आए दिन तब्दीली हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है। इस समय मेरठ का मौसम फरवरी जैसा महसूस हो रहा है। मोदीपुरम स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है। मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी चक्रवात की स्थिति है। इन बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर का मौसम दो अप्रैल के बाद से प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के ऊपर, दक्षिण पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है। इस परिवर्तन के कारण दो-तीन दिन के भीतर बारिश और बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला