31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन, टूटा 58 साल का रिकॉर्ड

Highlights - मार्च के अंतिम दिनों में तापमान ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा - न्यूनतम तापमान पहुंचा 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा - मार्च के अंतिम दिनों में फरवरी जैसी सर्द हवा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Mar 2021, 11:28 AM IST

rains.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. वर्ष 2021 के शुरुआती दिनों से ही मौसम नए रिकॉर्ड बना रहा है। मार्च के अंतिम दिनों में तापमान ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक, दो मार्च के बाद से तापमान में नित परिवर्तन हो रहा है। मेरठ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि अभी तक सिर्फ बूंदाबादी ही हुई है, जिससे मौसम में परिवर्तन जरूर हुआ है।

यह भी पढ़ें- ठंडी हवाओं और बौछारों से जनता के चेहरे खुशी से खिले, पर मौसम विभाग का तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

गुरुवार को भी कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में काफी अंतर आया है। होली के आसपास 14 डिग्री का तापमान सेहत के लिए भी हानिकारक है। आलम यह रहा कि गुरुवार को मेरठ की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडी रही। इस सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान में यह गिरावट एक अंक में और चले जाने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बीते सालों में मार्च के ये दिन सर्वाधिक ठंडे साबित हो रहे हैं। अगर न्यूनतम तापमान इसी तरह गिरता रहा तो एक दो दिन में और तेज ठंडी हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मालूम हो कि गत सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.8 और मंगलवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यानी मार्च के इन अंतिम दिनों में हर रोज ही मौसम नया रिकॉर्ड बना रहा है। पहले जो ठंड फरवरी में पड़ा करती थी, वैसी ठंड इस साल मार्च के इन अंतिम दिनों में महसूस हो रही है, जिसने पिछले 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इतना कम तापमान जाने और मौसम में परिवर्तन की मुख्य वजह इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का बनना है। बादल बिल्कुल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना, पूर्वानुमान ने किसानों की बढ़ाई धुकधुकी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश