मेरठ

Weather Alert: फिर बदलेगा मौसम गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी

Highlights - बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम में घुली ठंडक - तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज - एक्यूआई भी 200 से घटकर हुआ 140
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 10:45 AM IST
rain-alert.jpg

मेरठ. मौसम का मिजाज बढ़ती गर्मी के बीच फिर से शुक्रवार को ठंडा हो गया। ज्ञात हो कि बीती शाम से ही सूरज बादलों की ओट से आंख मिचौली कर रहा था। इसके चलते अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। ठंडी हवा व तापमान में आई गिरावट की वजह से लोग सुबह से ही मौसम का मजा घर बैठे ही ले रहे हैं। वहीं देर रात में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि गुरूवार को करीब 26 डिग्री तक था। यानी न्यूनतम में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिससे मौसम का मिजाज गर्म हो गया था। दिन में लोगों खूब गर्मी का अहसास हुआ। वहीं शाम के समय चली हवा से मौसम में कुछ नरमी आई तो न्यूनतम तापमान भी नीचे आ गया। अचानक से तापमान में कमी होने से गर्मी गायब हो गई। लोगों ने बढ़ रही गर्मी से राहत की सांस ली है। शुक्रवार को सुबह के समय मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह हल्की बूंदाबादी के बीच आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज दिन में सूरज बादलों के बीच ही छिपा रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गिरावट ही दर्ज की जाएगी। ठंडी हवा से आज मेरठवासी दिनभर सकून महसूस करेंगे। सुबह हुई हल्की बूंदाबादी से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गई थी। इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है, जिसके चलते गेहूं भी खेतों में पड़ा हुआ है। ऐसे में अगर बारिश आती है तो किसानों का बहुत नुकसान होगा। वहीं आने वाले दो दिनों तक मौसम में ऐसे ही नरमी बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के एन सुभाष के अनुसार, इन दिनों पाकिस्तान की ओर से आने वाली हवा के कारण पश्चिम विक्षोभ बना है, जिसके कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। यह अभी 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला