3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: कोरोना के 11 मरीज और मिले, संख्या हुई 30, हॉटस्पॉट में तेज हुआ सर्वे

Highlights -जनपद में लगातार बढ़ रहें हैं कोरोना संक्रमित मरीज -सभी जमात और उनसे जुड़े लोगों के सम्पर्क में आए थे -जिस इलाके में डॉक्टर टीम पर ठराव किया था उस इलाके के लोगों में भी संक्रमण आया -फ़िलहाल अब हॉटस्पॉट एरिया में बढ़ा दी गयी और सख्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 17 Apr 2020, 10:18 AM IST

nijamuddin.jpg

मुरादाबाद: जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है । गुरूवार रात आई 67 लोगों की रिपोर्ट में 11 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये सभी दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्वारंटाइन थे और सभी हॉटस्पॉट एरिया में थे। इनमे पांच महिलाओं के साथ ही एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हो गयी है। अभी 177 रिपोर्ट का इन्तजार है वहीँ शहर के आठ हॉटस्पॉट इलाकों में स्वास्थ्य टीमें लगातार सर्वे कर संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ले रहीं हैं। जिससे संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Lockdown: घर छोड़ने के बहाने महिला से कार में किया गैंगरेप

11 आए संक्रमित
सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग के मुताबिक गुरुवार को 67 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई है, इनमें 11 पॉजिटिव हैं। ये सभी जमाती और उनके संपर्क में आए आईएफटीएम में क्वारन्टीन लोग हैं। टीमें 11 नए पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में जुट गई हैं। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर मरीज बढ़ेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की भी चुनौतियां बढेंगी। इसलिए घरों में रहें।

पुलिसकर्मियों ने दिया महिला की अर्थी काे कंधा, लाेगों ने थाने पहुंचकर की पुष्पवर्षा, हर ओर हाे रही तारीफ
बढ़ाई गयी सख्ती
उधर कोरोना संक्रमण के मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन के माथे पर पसीने आ रहे हैं। जिस कारण अब लॉक डाउन को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गयी है। ताकि संक्रमण की रफ़्तार को कम किया जा सके। हॉट स्पॉट वाले इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।